संदेश

स्वरचित शिव भजन

 स्वरचित शिव भजन मान्या भजन संग्रह की रचना हे भोले बाबा मुझे चरणों लगा लो आए हैं दर पर तेरे.. 1 कैलाश पर्वत पर तेरा बसेरा तेरा बसेरा है तेरा बसेरा हे भोले आज मेरे मंदिर विराजो.. आए हैं दर पर तेरे 2 तेरी जटा में गंगा बिराजे, गंगा विराजे हां गंगा विराजे हे भोले आज मेरे पाप धुला.. दो आए हैं दर पे तेरे 3 माथे पर तेरे चंदा की ज्योति, चंदा की ज्योति हां चंदा की ज्योति, हे भोले कर दो मेरे मन में उजाला.. आए हैं दर पे तेरे 4 तेरे गले में विषधर की माला, विषधर की माला हां विषधर की माला, हे भोला पीलो पापी हला हल.. आए हैं दर पे तेरे 5 आसन पर तेरे गौरा बिराजे, गौरा बिराजे हां गौरा विराजे हे भोले वीनू को दर्शन करा दो.. आए हैं दर पे तेरे 6 गोदी में तेरे गणपति जी बैठे गणपति जी बैठे हाँ गणपति जी बैठे हे भोले उनसे मेरे विघ्न टला दो. आए हैं दर पर तेरे 7 हे भोले तेरी नंदी सवारी, नंदी सवारी हां नंदी सवारी, मुक्ति के पथ पर हमको चला दो.. आए हैं दर पे तेरे।  गीत लेखिका वीनू पाण्डेय  ओरिजनल राइटर ये गीत मेरी कलम से 23/5/3020 को लिखा गया इसे सब्से पहले हमारी रेखा बहन ने अपने चैनल भजन बेला पे अपलोड ...

स्वरचित शिव भजन

 स्वरचित शिव भजन मान्या भजन संग्रह की रचना दे दो ना, दे दो ना, डमरू हमारी जान, ओ गौरा रानी दे दो ना.. 1 बिन डमरू के कैसे कैलाश जाऊं कैलाश जाऊं कैसे गणपत को खिलाऊं गणपति हमारी जान, ओ गौरा रानी 2 बिन डमरू के कैसे बैकुंठ जाऊं बैकुंठ जाऊं अपने हरि को मनाऊं हरि तो हमारी जान.. हो गौरा रानी 3 बिन डमरू के कैसे काशी में जाऊं काशी में जाऊं कैसे गंगा को बुलाऊं गंगा जटा की शान ..ओ गौरा रानी 4 बिन डमरू के कैसे भक्तों बीच जाऊं, भक्तों बीच जाऊं कैसे दर्शन कराऊँ, भक्त हमारी जान .. गौरा   गीत लेखिका  वीनू पाण्डेय ओरिजनल राइटर ये गीत मेरी कलम से 7/8/2019 को लिखा गया इसे सब्से पहले हमारी किरण दीदी ने अपने चैनल किरण भक्ति सागर पे अपलोड किया

स्वरचित माता भजन

 स्वरचित माता भजन मान्या भजन संग्रह की रचना शेरावाली मैया तुमको आना होगा भक्तों की बिगड़ी बनाना होगा मेरे घर के मंदिर में मां आना होगा.. 1- नवरात्रों में मैया तेरी ज्योति जलाई है मैया मेरी बिगड़ी बना दो अर्जी लगाई है ज्योति में तुमको समाना होगा भक्तों के बिगड़ी.. 2 मैं तेरी पूजा ना जानू जानू ना अभिनंदन श्रद्धा के दो फूल चढ़ा कर करती तेरा वंदन नैया को पर लगाना होगा.. भक्तों के बिगड़ी  3 पान सुपारी ध्वजा नारियल भेंट चढ़ाएंगे लाल लाल चुनरी से मैया को सजाएंगे लांगुर को संग में लाना होगा.. भक्तों की बिगड़ी  4 तेरी महिमा का मैया गुणगान में गाऊं मन में यही आशा मैया दर्शन तेरा पाऊं वीनू को दर्शन कराना होगा.. भक्तों की बिगड़ी गीत लेखिका वीनू पाण्डेय ओरिजनल राइटर ये गीत मेरी कलम से 15/4/2020 को लिखा 

स्वरचित गणेश भजन ✍️

 स्वरचित गणेश भजन मान्या भजन संग्रह की रचना पड़ गया देखो आज कैलाश पलना झूल रहे गणपति गौर जी के अंगना कैलाश पर आज छाई बहारें देव सारे गणपति का रूप निहारे  शोभा उनकी बरनी न जाए आज जग मा..  झूल रहे गणपति  माथा विशाल और सूंड sundala  सूप जैसे कान लेकर आया मतवाला  नाम है गजानन हाथ पहने कंगना. . झूल रहे गणपति  बाल और बुद्धि का दाता है ये  ब्रह्मा वेदों का ज्ञाता है ये  पूजा प्रथम इनकी होती शुभ काज मा .. झूल रहे गणपति  विघ्नों को सबके हरते हैं गणपति  मंगल भक्तों का करते हैं गणपति  चले रिद्धि सिद्धि मैया सदा उनके संग मां . . झूल रहे गणपति गौरा जी के अंगना  गीत लेखिका वीनू पाण्डेय ✒️  ये गीत मेरी कलम से 9/4/2021 को लिखा गया 👍  मेरे सभी स्वरचित गीतों को सुनने के लिए यू ट्यूब पे मेरा चैनल  मान्या भजन संग्रह को ज्वॉइन करें ओरिजनल राइटर वीनू पाण्डेय मान्या भजन संग्रह चैनल की onar 

स्वरचित गणेश भजन ✍️

  मान्या भजन संग्रह की रचना  देवों में पूज्य हो देव तुम्ही ओ गणपति देवा सर्वप्रथम.. तुम बल बुद्धि के दाता हो तुम सब वेदों के ज्ञाता हो करते हैं तेरे चरणों में नमन ओ गणपति देवा सर्वप्रथम.. तुम विघ्न विनाशक हरता हो सुख कारी मंगल करता हो सब देव करें हैं अभिनंदन ओ गणपति देवा सर्वप्रथम.. रिद्धि सिद्धि के स्वामी हो देवा तुम अंतर्यामी हो शुभ काम में पहले तेरा मनन ओ गणपति देवा सर्वप्रथम.. तुम जग के भाग्य विधाता हो देवा तुम मुक्ति दाता हो भक्तों के दुखड़े करो हनन ओ गणपति देवा सर्वप्रथम गीत लेखिका वीनू पाण्डेय ये गीत मेरी कलम से 16/7/2020 को लिखा गया जिसे सबसे पहले भोजपुरी सखी USA की अनुराधा ने अपने चैनल पर गाया है

स्वरचित ✍️ कृष्ण भजन

 मान्या भजन संग्रह की एक और मोस्ट वायरल रचना जिसे सबसे पहले मेरी usa सखी अनुराधा ने अपने चैनल अनुराधा लोकगीत फुलवारी पे अपलोड किया उनके चैनल से उठा के श्याम बाबा भजन चैनल ने गाया और गीत वायरल हुआ फिर अनगिनत चैनल ने गाया इसके लिरिक गूगल पे भी डाले कई लोगों ने पर इस गीत की असली रचनाकार मै हुं आज ये गीत मेरे ब्लॉग में देखिए और आप लोग भी गाइए  इन्हीं नैनों में, इन्हीं नैनों में,इन्हीं नैनों में छुपा होगा कन्हैया मेरा  मेरी ना मानो यशोदा से पूछो -3 जिसके आँचल में छुपा होगा कन्हैया मेरा.. मेरी ना मानो तो ग्वालों से पूछो _3 जिनकी टोली में छुपा होगा कन्हैया मेरा  मेरी ना मानो तो मीरा से पुछो -3 जिसके भजनों में छुपा होगा कन्हैया मेरा  मेरी ना मानो द्रौपदी से पूछो -3 जिसकी विनती में छुपा होगा कन्हैया मेरा  मेरी ना मानो तो राधा से पुछो -3 जिसके हृदय में छुपा होगा कन्हैया मेरा  मेरी ना मानो तो भक्तों से पूछो -3 जिनकी भक्ति में छुपा होगा कन्हैया मेरा  इन्हीं नैनों में छुपा होगा कन्हैया मेरा  गीत लेखिका ✒️ वीनू पाण्डेय ओरिजनल writer  ये गीत मेरी कलम स...

स्वरचित मेरा पहला गणेश भजन

 मेरी स्वरचित रचना सुपर डुपर वायरल गीत  गौरा ढूंढ रही किसी ने गजानंद देखा  इस गीत को सबसे पहले मेरी usa सखी भोजपुरी सखी usa ने मार्च 2020 में अपने चैनल पे अपलोड किया उनके चैनल पे ये गीत वायरल हुआ फिर कई चैनल ने इसे अपलोड किया पर इस गीत की असली रचनाकार मै हुं ये गीत मैने 5/2/2020 में लिखा अपनी कलम से 👍  मेरे स्वरचित गीत सुनने के लिए मेरे यू ट्यूब चैनल मान्या भजन संग्रह को ज्वॉइन करिए 🙏गीत के लिरिक इस प्रकार है  गौरा ढूंढ रही किसी ने गजानंद देखा  गोरा तेरा लाल हमने ब्रहमपुरी में देखा वेद सुनाते हुए ओ गौरा तेरा लाल देखा.. गौरा तेरा लाल हमने हरि धाम में देखा  शंख बजाते हुए ओ गौरा तेरा लाल देखा  गौरा तेरा लाल हमने कैलाश पर्वत देखा  डमरू बजाते हुए ओ गौरा तेरा लाल देखा  गौरा तेरा लाल हमने अवधपुरी में देखा  यज्ञ कराते हुए ओ गौरा तेरा लाल देखा  गौरा तेरा लाल हमने वृंदावन में देखा  गऊएं चराते हुए ओ गौरा तेरा लाल देखा  गौरा तेरा लाल हमने भक्तों बीच में देखा  विघ्न मिटाते हुए ओ गौरा तेरा लाल देखा  गौरा ढूंढ रही किसी न...