स्वरचित ✍️ कृष्ण भजन

 मान्या भजन संग्रह की एक और मोस्ट वायरल रचना जिसे सबसे पहले मेरी usa सखी अनुराधा ने अपने चैनल अनुराधा लोकगीत फुलवारी पे अपलोड किया उनके चैनल से उठा के श्याम बाबा भजन चैनल ने गाया और गीत वायरल हुआ फिर अनगिनत चैनल ने गाया इसके लिरिक गूगल पे भी डाले कई लोगों ने पर इस गीत की असली रचनाकार मै हुं आज ये गीत मेरे ब्लॉग में देखिए और आप लोग भी गाइए 

इन्हीं नैनों में, इन्हीं नैनों में,इन्हीं नैनों में छुपा होगा कन्हैया मेरा 

मेरी ना मानो यशोदा से पूछो -3

जिसके आँचल में छुपा होगा कन्हैया मेरा..

मेरी ना मानो तो ग्वालों से पूछो _3

जिनकी टोली में छुपा होगा कन्हैया मेरा 

मेरी ना मानो तो मीरा से पुछो -3

जिसके भजनों में छुपा होगा कन्हैया मेरा 

मेरी ना मानो द्रौपदी से पूछो -3

जिसकी विनती में छुपा होगा कन्हैया मेरा 

मेरी ना मानो तो राधा से पुछो -3

जिसके हृदय में छुपा होगा कन्हैया मेरा 

मेरी ना मानो तो भक्तों से पूछो -3

जिनकी भक्ति में छुपा होगा कन्हैया मेरा 

इन्हीं नैनों में छुपा होगा कन्हैया मेरा 

गीत लेखिका ✒️ वीनू पाण्डेय ओरिजनल writer 

ये गीत मेरी कलम से 18/9/2019 को लिखा गया 👍 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्वरचित मेरा पहला गणेश भजन

स्वरचित माता भजन