स्वरचित माता भजन
स्वरचित माता भजन
मान्या भजन संग्रह की रचना
शेरावाली मैया तुमको आना होगा भक्तों की बिगड़ी बनाना होगा मेरे घर के मंदिर में मां आना होगा..
1- नवरात्रों में मैया तेरी ज्योति जलाई है मैया मेरी बिगड़ी बना दो अर्जी लगाई है ज्योति में तुमको समाना होगा भक्तों के बिगड़ी..
2 मैं तेरी पूजा ना जानू जानू ना अभिनंदन श्रद्धा के दो फूल चढ़ा कर करती तेरा वंदन नैया को पर लगाना होगा.. भक्तों के बिगड़ी
3 पान सुपारी ध्वजा नारियल भेंट चढ़ाएंगे लाल लाल चुनरी से मैया को सजाएंगे लांगुर को संग में लाना होगा.. भक्तों की बिगड़ी
4 तेरी महिमा का मैया गुणगान में गाऊं मन में यही आशा मैया दर्शन तेरा पाऊं वीनू को दर्शन कराना होगा.. भक्तों की बिगड़ी
गीत लेखिका वीनू पाण्डेय ओरिजनल राइटर ये गीत मेरी कलम से 15/4/2020 को लिखा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें