स्वरचित गणेश भजन ✍️
मान्या भजन संग्रह की रचना
देवों में पूज्य हो देव तुम्ही ओ गणपति देवा सर्वप्रथम..
तुम बल बुद्धि के दाता हो तुम सब वेदों के ज्ञाता हो करते हैं तेरे चरणों में नमन ओ गणपति देवा सर्वप्रथम..
तुम विघ्न विनाशक हरता हो सुख कारी मंगल करता हो सब देव करें हैं अभिनंदन ओ गणपति देवा सर्वप्रथम..
रिद्धि सिद्धि के स्वामी हो देवा तुम अंतर्यामी हो
शुभ काम में पहले तेरा मनन ओ गणपति देवा सर्वप्रथम..
तुम जग के भाग्य विधाता हो देवा तुम मुक्ति दाता हो
भक्तों के दुखड़े करो हनन ओ गणपति देवा सर्वप्रथम
गीत लेखिका
वीनू पाण्डेय
ये गीत मेरी कलम से 16/7/2020 को लिखा गया जिसे सबसे पहले भोजपुरी सखी USA की अनुराधा ने अपने चैनल पर गाया है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें