स्वरचित मेरा पहला गणेश भजन

 मेरी स्वरचित रचना सुपर डुपर वायरल गीत 

गौरा ढूंढ रही किसी ने गजानंद देखा 

इस गीत को सबसे पहले मेरी usa सखी भोजपुरी सखी usa ने मार्च 2020 में अपने चैनल पे अपलोड किया उनके चैनल पे ये गीत वायरल हुआ फिर कई चैनल ने इसे अपलोड किया पर इस गीत की असली रचनाकार मै हुं ये गीत मैने 5/2/2020 में लिखा अपनी कलम से 👍  मेरे स्वरचित गीत सुनने के लिए मेरे यू ट्यूब चैनल मान्या भजन संग्रह को ज्वॉइन करिए 🙏गीत के लिरिक इस प्रकार है 

गौरा ढूंढ रही किसी ने गजानंद देखा 

गोरा तेरा लाल हमने ब्रहमपुरी में देखा

वेद सुनाते हुए ओ गौरा तेरा लाल देखा..

गौरा तेरा लाल हमने हरि धाम में देखा 

शंख बजाते हुए ओ गौरा तेरा लाल देखा 

गौरा तेरा लाल हमने कैलाश पर्वत देखा 

डमरू बजाते हुए ओ गौरा तेरा लाल देखा 

गौरा तेरा लाल हमने अवधपुरी में देखा 

यज्ञ कराते हुए ओ गौरा तेरा लाल देखा 

गौरा तेरा लाल हमने वृंदावन में देखा 

गऊएं चराते हुए ओ गौरा तेरा लाल देखा 

गौरा तेरा लाल हमने भक्तों बीच में देखा 

विघ्न मिटाते हुए ओ गौरा तेरा लाल देखा 

गौरा ढूंढ रही किसी ने गजानंद देखा ✍️

गीत लेखिका ✒️ वीनू पाण्डेय ओरिजनल writer 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्वरचित ✍️ कृष्ण भजन

स्वरचित माता भजन